लालगंज: पटेहरा गांव में मवेशियों को चारा डालने जा रही महिला की धान के खेत में गिरने से हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम हाउस
ड्रमंडगंज के पटेहरा गांव में घर से 100 मी0दूर मवेशियों को चारा भूसा डालने जा रही महिला की धान के खेत में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार करीब 11:00 बजे दिन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।