प्रयागराज: कमला नेहरू हॉस्पिटल में आशा बहुओं ने किया हंगामा, 1 दिन में डॉक्टर को दिखाने के लिए दो बार पर्ची बनवाने का लगाया आरोप
बालसन चौराहे के पास स्थित कमला नेहरू अस्पताल में आशा बहुओं ने जमकर हंगामा किया। दर्जनों की संख्या में जुटी आशा बहुओं ने अस्पताल प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। उनका आरोप है कि एक आशा बहु कैंसर पीड़ित महिला को दिखाने आई थी। डॉक्टर को दिखाने के लिए दो बार पर्ची बनवाने का विरोध करने पर स्टाफ ने आशा के थप्पड़ जड़ दिया, इसी को लेकर आशा बहुओं ने जमकर हंगामा किया।