नोहर: नोहर नगर पालिका चुनाव की मतगणना सोमवार को गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में होगी
नोहर नगर पालिका चुनाव की मतगणना सोमवार को नगर पालिका के 40 वार्डों के लिए हुए चुनाव की मतगणना सोमवार को नोहर कस्बे के गौरी शंकर बिहाणी राजकीय कन्या महाविद्यालय में होगी। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। मतगणना के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए कुल 8 टेबल लगाई गई हैं तथा पूरी प्रक्रिया पांच राउंड में संपन्न होगी