हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को आदमपुर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र रामकेश निवासी गांव तरारा थाना सैदनगली और रामखिलाड़ी पुत्र लालराम निवासी गांव बागड़पुर छोइया थाना आदमपुर के रूप में हुई है।