सनावद: सनावद के खरगोन रोड हाइवे पर मशीनरी ले जा रहा ट्राला फंसा, 2 घंटे तक जाम से वाहन चालक हुए परेशान
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर के खरगोन सनावद मार्ग पर रेवा गुर्जर कॉलेज के पास स्थित हाईवे मशीनरी लेकर जा रहा ट्राला बीच सड़क पर अटक गया। जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद अन्य वाहन की मदद से उसे सड़क से हटाया गया। जिसके बाद आवागमन सुचारू हो पाया। नागरिक रवि प्रजापत,प्रेम मंडलोई,अंकित बावरिया,कमल व विष्णु लेवा ने रविवार