भानपुरा: किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ ने बनाई रणनीति, 15 सितंबर को ज्ञापन में जुटेंगे किसान
भारतीय किसान संघ तहसील भानपुरा की बैठक कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी बिजली, नहर, खाद एवं फसल बीमा सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जिला मंत्री एवं भानपुरा तहसील प्रभारी रामनिवास बैरागी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए गांव-गांव संपर्क और किसान एकजुटता जरूरी है।