*आज महाशय दयोढ़ी में 216 किट तथा बाल निकेतन में 64 किट वितरण किया गया*
*महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को लूंगी एवं गमछा उपलब्ध कराया गया*
भागलपुर, 19 सितंबर। महाशय ड्यूढ़ी, चंपानगर में संचालित बाढ़ राहत शिविर में रह रहे 216 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच आज राहत सामग्री का वितरण किया गया।बाल निकेतन में 64 किट वितरण किया गया| अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार द्वारा राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराई गई।
राहत किट में बर्तन, लोटा, गिलास, छोटी एवं बड़ी थाली, तेल, सर्फ, साबुन, कपड़े सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न आवश्यक सामग्री शामिल थी। बाढ़ पीड़ित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं एवं पुरुषों के लिए आवश्यकतानुसार अलग-अलग सामग्री उपलब्ध कराई गई। महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को लूंगी एवं गमछा प्रदान किया गया।
राहत सामग्री वितरण के दौरान अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन ने राहत शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों की आवश्यकताओं की जानकारी भी ली तथा आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर राहत शिविर प्रभारी श्री मिथिलेश कुमार, श्री दिलीप कुमार, आपदा मित्र सहित राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवार उपस्थित थे।
जिला जन-संपर्क कार्यालय,
भागलपुर
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur District Administration
42 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 19, 2026