वाराणसी में अग्निवीर सेना भर्ती का पहला दिन 12 जिलों से पहुंचे 847 युवक, 141 ने दौड़ पास की
वाराणसी में आज से अग्निवीर सेना भर्ती रैली शुरू हुई। पहले दिन जोन के 12 जिलों के युवा पहुंचे। कैंट स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में दौड़ के लिए 1091 युवाओं को बुलाया गया था, जिनमें 847 ने हिस्सा लिया। इनमें 141 युवाओं ने रेस पास की। आज पास होने वाले सभी अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 13 अगस्त को होगा। आज पहले दिन टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर रेस थी।