दादरी: निराला स्टेट सोसाइटी में दबंग किराएदार महिला ने फ्लैट पर किया अवैध कब्जा, फ्लैट मालिक ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित निराला स्टेट सोसाइटी में दबंग किराएदार महिला द्वारा फ्लैट पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़ित फ्लैट मालिक ने वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित फ्लैट मलिक ने बताया है कि उन्होंने 1 वर्ष पूर्व प्रीति गुप्ता नाम की महिला को अपना फ्लैट किराए पर दिया था।