दादरी: तिलपता गोल चक्कर से कासना क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, एम्बुलेंस में फंसी मरीज
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोल चक्कर से कासना क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग मार्ग पर मंगलवार रात को अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों वाहन फंसे रहे, वहीं मरीज को ले जाती हुई एक एंबुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए हैं।