दादरी: गौर सिटी स्टेडियम में चार दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस पायलट T20 लीग का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी स्टेडियम में मंगलवार को चार दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस पायलट T20 लीग का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि चार दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस पायलट T20 लीग में 8 राज्यों की पुलिस की टीमें प्रतिभाग करेंगीं तथा लीग का समापन आगामी 21 फरवरी 2025 को किया जाएगा।