दादरी: सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के समीप तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर हुई मौत
नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।