हवा में 4 मिनट तक मंडराता रहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, हाजीपुर में मचा हड़कंप
संवाददाता हाजीपुर (वैशाली, बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर शनिवार को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम से उड़ान भरने के बाद अचानक करीब 3 से 4 मिनट तक हवा में ही मंडराता रहा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हेलीकॉप्टर के हवा में स्थिर रहने के दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी हाजीपुर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, वह कुछ ऊंचाई तक पहुंचने के बाद आगे बढ़ने के बजाय हवा में ही मंडराने लगा। इस अप्रत्याशित स्थिति को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।हालांकि कुछ मिनट बाद मौसम की स्थिति सामान्य होने पर हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित रूप से उड़ान जारी रखी और पटना के लिए रवाना हो गया। घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति की समीक्षा की।
आधिकारिक कारण आया सामने वैशाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि उस समय क्षेत्र में बारिश और खराब दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण पायलट ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कुछ देर तक हेलीकॉप्टर को हवा में नियंत्रित स्थिति में रखा। मौसम अनुकूल होते ही हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से उड़ान जारी रखी।
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके ₹999 तक कमाने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) https://shuru.co.in/dl/Uto6xR