19 जुलाई को संतकबीरनगर पहुंचेगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, शिव मंदिर कोपिया परिसर में होगा भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया पाठक ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
संतकबीरनगर। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 19 जुलाई 2026, रविवार को संतकबीरनगर जनपद में आगमन होगा। उनके स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर, कोपिया बखिरा परिसर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।कार्यक्रम की आयोजक एवं समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया पाठक ने जिले के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से इस दिव्य आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शंकराचार्य के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।जारी आमंत्रण के अनुसार, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सनातन धर्म, राष्ट्र एवं समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण संदेश देगा। कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
@highlight समाजवादी पार्टी खलीलाबाद