नावकोठी: नावकोठी में होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस ने की 107 की कार्रवाई, 95 लोगों को भेजा नोटिस
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 95 व्यक्तियों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए एसडीओ बखरी और एसडीओ मंझौल के न्यायालय से कुल 95 व्यक्तियों के खिलाफ 107 का नोटिस भेजा गया।