नावकोठी: नावकोठी में मामूली विवाद के बाद मारपीट, एक महिला घायल, थाने में मामला दर्ज
नावकोठी पंचायत के वार्ड नंबर 2 में मामूली बात में हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। उसका इलाज पीएचसी नावकोठी में कराया गया। जख्मी पुनीत दास की पत्नी पारो देवी है। उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर गांव के ही सोनू कुमार संजू देवी रामबालक सिंह के पुत्र सोनू कुमार पर गाली गलौज करने मारपीट करने तथा बाली छीनने का आरोप लगाकर नामजद किया है।