नावकोठी: पहसारा की महिला की बेगूसराय में संदिग्ध मौत, परिजन स्तब्ध
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 9 की एक महिला का बेगूसराय की लहेरी धर्मशाला में संधिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इस सिलसिले में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय पुलिस के द्वारा बताया गया की लहेरी धर्मशाला में चितरंजन सिंह की 40 वर्षीय पत्नी का गनीता देवी का शव बरामद हुआ है।