नावकोठी: PHC नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी नावकोठी में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डॉ हिमांशु कुमार ने किया। उन्होंने इस दौरान 78 गर्भवती महिलाओं के प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच की बात बताई। स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दवा आदि का वितरण किया गया।