नावकोठी: ररिऔना में सीताराम संकीर्तन कार्यक्रम का हुआ समापन, वैदिक रीति-रिवाज से कलश का किया गया विसर्जन
नावकोठी प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत के ररिऔना में जारी 9 दिवसीय सीताराम संकीर्तन कार्यक्रम का समापन किया गया। स्थापित कलश को वैदिक रीति रिवाज से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर महंत जगदीश यादव ने बताया कि 9 दिनों तक क्षेत्र के जाने माने कीर्तन मंडलियों के आकर्षक झांकी एवं प्रस्तुत कार्यक्रम से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो चुका था ।