नावकोठी: नावकोठी थाना में भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार, तीन मामले हुए निष्पादित
नावकोठी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सुनवाई के लिए दो नए मामले दर्ज किए गए। तथा पुराने तीन मामले को सुनवाई के बाद निष्पादित किया गया। निष्पादित मामला सैदपुर के पूनम देवी नंदकिशोर चौधरी,महेशवारा के राजकुमार मिश्र पंकज महाराज, पहसारा के नीरज कुमार और योगी सिंह का है।