बंदगांव: बंदगांव की टेबो घाटी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, तीन घायल
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित टेबो घाटी में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर पांच लोग सवार थे। इसी दौरान घाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।