प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक आयोजित
==
437 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला
==
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को समय पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, आवश्यक जांच एवं उचित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक आयोजित किए गए। अभियान के तहत 437 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
जांच के दौरान गर्भावस्था में संभावित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार, परामर्श एवं उचित स्वास्थ्य संस्थान पर रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आगामी सप्ताह में संभावित प्रसव तिथि (ई.डी.डी.) वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच भी की गई जिससे प्रसव के पूर्व आवश्यक तैयारियां एवं समय पर चिकित्सकीय सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
142 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026