झौथरी: सांसद राजकुमार रोत को मिली धमकी का मामला, आदिवासी संगठनों ने की कड़ी निंदा और चौरासी थाने में सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी सांसद राजकुमार रोत को फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान खुलेआम जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने पर उनके शुभ चिंतकों ओर कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दे रहा है। सांसद को दी गई यह धमकी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला होना बताया जा रहा है। चौरासी थानाधिकारी को ज्ञापन सौंप सुरक्षा की मांग की।