झौथरी: महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झोथरी, गुजरेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सेवा कार्यक्रम
गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत ओर झौंथरी मंडल अध्यक्ष मववीर ननोमा के मार्गदर्शन में गैंजी स्वास्थ्य केंद्र और पोहरी खातुरात पीएचसी पर सफाई अभियान चलाया गया और मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और गांधीजी के "स्वच्छता और सेवा" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।