झौथरी: सुराता में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दुकान के तहखाने में दफनाया, पुलिस ने 6 दिन बाद शव निकाला
डूंगरपुर जिले के सुराता गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर शव को घर के पास स्थित दुकान के तहखाने में दफना दिया। आरोपी ने तीन दिन तक राज छिपाए रखा, लेकिन अपराधबोध से दबकर खुद थाने जाकर राज खोल दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस ने 6 दिन बाद शव को बाहर निकाला।