खरसावां: खरसावां में गुरू पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरू जनों का सम्मान, मां आकर्षिणी के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित
बुधवार शाम लगभग पांच बजे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खरसावां भाजपा पूर्वी भाग कमेटी की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो के नेतृत्व में प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक सह छऊ गुरू एवं ओड़