जमुई: प्रशांत किशोर की जीत पर जन सुराज कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 बांकीपुर में जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर की जीत की खुशी में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। सतगामा स्थित पार्टी कार्यालय से महिला व पुरुष कार्यकर्ता मार्च करते हुए कचहरी चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रशांत किशोर की जीत पर खुशी जताई।