बास्तानार: राशन कार्ड में ई-केवायसी कराने का अंतिम अवसर 30 अक्टूबर, सत्यापन न होने पर कटेंगे नाम डेटाबेस से
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में दर्ज सदस्यों के ई-केवायसी सत्यापन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के सभी शेष सदस्यों का सत्यापन 30 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने का आदेश