जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अवसर पर पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान को याद किया गया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों एवं उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस विकास राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र मेवाड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना सिंह, सहित अनेक जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा नागरिक उपस्थित रहे।
#जनजातीय_गौरव_दिवस #TribalPrideDay #BirsaMunda #सीहोर #मध्यप्रदेश