सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. संजय गोयल ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर का किया निरीक्षण
सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. संजय गोयल ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. गोयल ने शिक्षकों एवं विद्यालय के शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore