भितरवार: साखिनी गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, ग्वालियर भेजे गए
साखिनी गांव के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।