सिहोरा: ग्राम डुंडी फाटक के नाले के पास युवक का संदिग्ध शव मिला
सिहोरा थाना क्षेत्र की ग्राम डुंडी फाटक स्थित नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या युवक के गले में रस्सी बंधी हुई थी। इससे आत्महत्या की संभावना हो सकती है।