रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। पर्व को लेकर सदर थाना प्रभारी उत्तम राय के नेतृत्व में सुआ कौड़िया गोदाम चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारी के अलावा महिला, पुरूष सशस्त्र बल काफी संख्या में शामिल थे।