होली के मद्देनजर मेदिनीनगर शहर थाना गेट पर पुलिस द्वारा गुरूवार रात 8 बजे संघन शराब जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने शराब पी रखी है या नहीं। पुलिस प्रशासन का यह अभियान होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए किया गया।