होली को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से कई स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। शहर थाना से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई। शाम 4 बजे यह कार्यक्रम समाप्त हुआ।