पलामू जिले के पडवा थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक बाइक पीछे से ट्रक में टकरा गयी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी,जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों मौसेरे भाई बताये गए हैं। मृत युवक की पहचान गढवा के मेराल के अधवरी के अनूप शर्मा पिता सुनील शर्मा के रूप में हुई है।