*राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल भारोत्तोलन बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ*
खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक सिकंदरपुर स्थित खेल भवन में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त तिरहुत प्रमंडल गिरिवर दयाल सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुक्त तिरहुत प्रमंडल के सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी मौजूद रहे। स्वागत संबोधन उप निदेशक तिरहुत प्रमंडल सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के द्वारा किया गया वहीं मंच संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक करुणेश कुमार ने किया।
इस प्रतियोगिता में 9 प्रमंडल कोसी, दरभंगा,पटना,पूर्णिया, भागलपुर ,मगध,मुंगेर,तिरहुत, सारण एवं एक एकलव्य सेंटर के लगभग 100 खिलाड़ि भाग ले रहे हैं।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar