झज्जर: गांव दुजाना में बकरी चोरी मामले में गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव दुजाना के एरिया से बकरी चोरी करने के मामले में थाना दुजाना की पुलिस टीम ने बकरी चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना उप निरीक्षक अंकित ने बताया कि कुलदीप निवासी दुजाना ने शिकायत देते हुए बताया कि मैने प्याज मंडी जलघर के सामने बकरिया का बाडा बना रखा है।