झज्जर: डेंगू से बचाव के लिए गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा: डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह
जिला झज्जर में गत वर्ष के 385 केस की तुलना में केवल 91 केस दर्ज हुए है जो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनवरी माह से ही डेंगू रोधी गतिविधियों को चलाये जाने का नतीजा है। डेंगू के मच्छर की पैदावार के लिए जुलाई से नवम्बर तक का समय सबसे अनुकूल है।इस वर्ष मिले डेंगू के सभी मरीज फिलहाल स्वस्थ है और घर पर ही है।