झज्जर: झज्जर पुलिस ने 13 साल पहले सैनिक की हत्या के मामले में एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
झज्जर पुलिस की टीम ने पूर्व सैनिक गांव मदाना खुर्द की करीब13 साल पहले हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि मृतक की पत्नी ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरा पति 12 साल पहले फौजी की नौकरी से पेंशन आया था और उसके बाद खेती-बाड़ी का काम करता है।