झज्जर: समाधान शिविर में शिकायतों का हो रहा मौके पर निवारण, डीसी ने नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने का किया आग्रह
समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन में भरोसा समय के साथ और बढ़ता जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। आज मंगलवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 13 शिकायतें दर्ज हुई।