Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
vp7241484
Gormi, Bhind
| Sep 15, 2026
MORE NEWS
आकाशीय बिजली गिरने से 57 वर्षीय युवक झुलसा, ग्वालियर रेफर भिंड। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टिकरी गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार 57 वर्षीय सुभाष चंद्र जैन पुत्र गुंदरी लाल जैन झुलस गए। वह अपने गांव कनहुआपुरा से बाइक से भिंड आ रहे थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।
Gormi, Bhind | Sep 15, 2026
बाइक में छिपा बैठा था सांप का बच्चा, हाथ पर आते ही घबराया चालक; पत्नी समेत सड़क पर गिरा भिंड। शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती बाइक में से अचानक सांप का बच्चा निकलकर चालक के हाथ पर आकर बैठ गया। सांप को देखते ही बाइक चालक घबरा गया और संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चालक और उसके साथ बैठी पत्नी भी सड़क पर गिर पड़े। जानकारी के अनुसार सचिन राजावत, निवासी उमरी क्षेत्र, अपनी पत्नी के साथ बाइक से भिंड बाजार करने आए थे। बताया जा रहा है कि शहीद चौक के पास बाइक चलाते समय अचानक बाइक के अंदर छिपा सांप का बच्चा बाहर निकला और चालक के हाथ पर आकर बैठ गया। सांप को देखते ही चालक घबरा गया और आनन-फानन में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक में सांप का बच्चा कहां से आया और वह कितनी देर से बाइक के अंदर छिपा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
Gormi, Bhind | Sep 15, 2026
Gormi, Bhind | Sep 15, 2026
Gormi, Bhind | Sep 15, 2026
कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने वीडियो कॉल पर किया मुख्यमंत्री से संवाद
Gormi, Bhind | Sep 15, 2026
*शिक्षकों के सम्मान मे उतरे लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू माननीय मुख्यमंत्री महोदय को लिखा पत्र* *2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी (TET) से मुक्त रखने की मांग* लहार विधानसभा क्षेत्र के युवा लाड़ले भाजपा विधायक अम्बरीष शर्मा 'गुड्डू भैया आज शिक्षकों के सम्मान मे उतरे और माननीय मुख्यमंत्री महोदय डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शासकीय अध्यापकों व शिक्षकों को अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से छूट देने का अनुरोध किया है। पत्र के मुख्य बिंदु: *लंबे सेवाकाल का हवाला:* विधायक ने उल्लेख किया कि लहार सहित पूरे प्रदेश में हजारों शिक्षक पिछले 15 से 20 वर्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं। अव्यावहारिक निर्णय: उन्होंने स्पष्ट किया कि इन शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन शासकीय नियमों और प्रक्रियाओं के तहत हुई थी। ऐसे में इतने वर्षों की सेवा के बाद पुनः पात्रता परीक्षा आयोजित करना पूर्णतः अव्यावहारिक है। *सहानुभूतिपूर्वक विचार की अपील:* विधायक ने कर्मचारी हितैषी सरकार का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से वरिष्ठ गुरुजनों के मान-सम्मान व हितों की रक्षा के लिए इस नियम पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। शिक्षकों की इस प्रमुख समस्या को शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए लहार विधानसभा क्षेत्र के सभी अध्यापकों और शिक्षकों ने विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्ड के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Gormi, Bhind | Sep 15, 2026
सांसद संध्या राय में क्षेत्र वासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई
Gormi, Bhind | Sep 15, 2026
-रिक्शा में बैठी महिला का मंगलसूत्र झपटा, तीन महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम; एक संदिग्ध पकड़ी भिंड। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के 17 बटालियन गेट के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ई-रिक्शा में बैठी महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव निवासी मातादीन का पुरा अपनी जेठानी शिवानी, देवरानी बसंती और बच्चों के साथ ई-रिक्शा से फूफ के जाजेका पुरा मोरछठ जा रही थी। इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। 17 बटालियन गेट के पास उन्होंने दवा लेने की बात कहकर ई-रिक्शा रुकवाया और इसी दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार होने लगीं। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम का था, जिसमें 8 सोने के मोती लगे थे। इनमें से तीन मोती गायब हैं। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Gormi, Bhind | Sep 14, 2026