*शिक्षकों के सम्मान मे उतरे लहार विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू माननीय मुख्यमंत्री महोदय को लिखा पत्र*
*2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी (TET) से मुक्त रखने की मांग*
लहार विधानसभा क्षेत्र के युवा लाड़ले भाजपा विधायक अम्बरीष शर्मा 'गुड्डू भैया आज शिक्षकों के सम्मान मे उतरे और माननीय मुख्यमंत्री महोदय डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शासकीय अध्यापकों व शिक्षकों को अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से छूट देने का अनुरोध किया है।
पत्र के मुख्य बिंदु:
*लंबे सेवाकाल का हवाला:* विधायक ने उल्लेख किया कि लहार सहित पूरे प्रदेश में हजारों शिक्षक पिछले 15 से 20 वर्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं।
अव्यावहारिक निर्णय: उन्होंने स्पष्ट किया कि इन शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन शासकीय नियमों और प्रक्रियाओं के तहत हुई थी। ऐसे में इतने वर्षों की सेवा के बाद पुनः पात्रता परीक्षा आयोजित करना पूर्णतः अव्यावहारिक है।
*सहानुभूतिपूर्वक विचार की अपील:* विधायक ने कर्मचारी हितैषी सरकार का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री से वरिष्ठ गुरुजनों के मान-सम्मान व हितों की रक्षा के लिए इस नियम पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
शिक्षकों की इस प्रमुख समस्या को शासन स्तर तक पहुंचाने के लिए लहार विधानसभा क्षेत्र के सभी अध्यापकों और शिक्षकों ने विधायक अम्बरीष शर्मा गुड्ड के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Gormi, Bhind | Sep 15, 2026