Public App Logo
Profile Picture

Bhind breaking news

@vp7241484
4315Followers
0Following
रैपिड किट से दूध की मौके पर जांच, 37 किलो मिठाई कराई नष्ट

भिण्ड। खाद्य पदार्थों में मिलावट और अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भिण्ड एवं मिहोना तहसील क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दूध, डेयरी, होटल और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने मिहोना क्षेत्र के भोलेबाबा मिल्क चिलिंग सेंटर तथा रायपुरा निवासी विकास राजावत के वाहन में परिवहन किए जा रहे दूध की मौके पर रैपिड किट से जांच की। वहीं मछण्ड स्थित राजकुमार राठौर डेयरी से दूध के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच के लिए लिए गए।

इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती किरण सेंगर ने फूप क्षेत्र में केशव सिंह की डेयरी सहित विभिन्न दुग्ध वाहनों में परिवहन किए जा रहे दूध की रैपिड किट से प्राथमिक जांच की। जांच के दौरान संदेह पाए जाने पर दूध के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए लिए गए।

फूप स्थित श्रीराम नाश्ता सेंटर के निरीक्षण के दौरान चलित प्रयोगशाला से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। यहां 20 किलो पेठा, 5 किलो गुलाब जामुन और एक्सपायरी 8 कोल्ड ड्रिंक की बोतलें मौके पर ही नष्ट कराई गईं। वहीं हरिओम स्वीट्स से 12 किलो बर्फी नष्ट कराई गई। इस तरह कुल 37 किलो मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई।

इसके अलावा पारस चिलिंग सेंटर और होटल दावत का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के स्टाफ को खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और आम नागरिकों को भी खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया।
अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 11 डंपर-ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

भिण्ड। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच करते हुए कुल 11 वाहनों को जब्त किया है।

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन और प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक गौरव साहू एवं अश्वनी कुमार मिश्रा की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

12 सितंबर को फूप टोल प्लाजा मार्ग पर जांच के दौरान अवैध एवं ओवरलोड परिवहन में संलिप्त 2 वाहन जब्त किए गए। इन्हें पुलिस थाना फूप की अभिरक्षा में रखा गया।

इसके बाद 13 सितंबर को आईटीआई रोड, भिण्ड सिटी में कार्रवाई करते हुए 6 वाहन जब्त किए गए, जिन्हें नवीन तहसील परिसर भिण्ड में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

वहीं 14 सितंबर की रात और 15 सितंबर को खनिजों के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन की जांच के दौरान टीम ने 3 और वाहनों को जब्त किया। इन वाहनों को पुलिस थाना देहात कोतवाली एवं कृषि उपज मंडी फूप में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

खनिज विभाग के अनुसार, जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भंडारण एवं व्यापार) नियम, 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। प्रकरणों को आगे कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
आकाशीय बिजली गिरने से 57 वर्षीय युवक झुलसा, ग्वालियर रेफर

भिंड। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टिकरी गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार 57 वर्षीय सुभाष चंद्र जैन पुत्र गुंदरी लाल जैन झुलस गए। वह अपने गांव कनहुआपुरा से बाइक से भिंड आ रहे थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।
बाइक में छिपा बैठा था सांप का बच्चा, हाथ पर आते ही घबराया चालक; पत्नी समेत सड़क पर गिरा

भिंड। शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती बाइक में से अचानक सांप का बच्चा निकलकर चालक के हाथ पर आकर बैठ गया। सांप को देखते ही बाइक चालक घबरा गया और संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चालक और उसके साथ बैठी पत्नी भी सड़क पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार सचिन राजावत, निवासी उमरी क्षेत्र, अपनी पत्नी के साथ बाइक से भिंड बाजार करने आए थे। बताया जा रहा है कि शहीद चौक के पास बाइक चलाते समय अचानक बाइक के अंदर छिपा सांप का बच्चा बाहर निकला और चालक के हाथ पर आकर बैठ गया। सांप को देखते ही चालक घबरा गया और आनन-फानन में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक में सांप का बच्चा कहां से आया और वह कितनी देर से बाइक के अंदर छिपा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
अमायन क्षेत्र से <nis:link nis:type=tag nis:id=neet nis:value=NEET nis:enabled=true nis:link/> (UG) 2026 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले समाज के होनहार बच्चों को हार्दिक बधाई।

● खुशी सिकरवार 
ग्राम टकपुरा (अमायन) के श्री राजेश सिंह सिकरवार जी (म.प्र. पुलिस) की सुपुत्री — अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा में MBBS में प्रवेश।

● मुस्कान पवैया 
ग्राम मेहरा (अमायन) के श्री शिवेन्द्र सिंह जी की सुपुत्री — राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय, शिवपुरी में MBBS में प्रवेश।

● जितेन्द्र सिंह चौहान 
ग्राम अमायन के श्री जगराम सिंह चौहान जी के सुपुत्र — RKDF Medical College, Bhopal में MBBS में प्रवेश।

आप की यह सफलता परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
भिंड पुलिस की कार्यवाही
जय श्री राम
Video 7
-रिक्शा में बैठी महिला का मंगलसूत्र झपटा, तीन महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम; एक संदिग्ध पकड़ी

भिंड। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के 17 बटालियन गेट के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ई-रिक्शा में बैठी महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव निवासी मातादीन का पुरा अपनी जेठानी शिवानी, देवरानी बसंती और बच्चों के साथ ई-रिक्शा से फूफ के जाजेका पुरा मोरछठ जा रही थी।

इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। 17 बटालियन गेट के पास उन्होंने दवा लेने की बात कहकर ई-रिक्शा रुकवाया और इसी दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार होने लगीं। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम का था, जिसमें 8 सोने के मोती लगे थे। इनमें से तीन मोती गायब हैं। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिण्ड के रौन थाना क्षेत्र में 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू

काशीपुरा गांव में खेतों के बीच मिला विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

रौन थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा में खेतों से गुजर रहे हरी सिंह यादव की नजर करीब 15 फीट लंबे विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी और वन विभाग को जानकारी दी।

सूचना पर वन विभाग से सोनू शाक्य और जग्गू सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
भिंड जिला अस्पताल के बाहर महिला की दर्द से तड़पते हुए हुई डिलीवरी

भिंड। जिला अस्पताल परिसर के बाहर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला की अस्पताल के मुख्य गेट से महज 20 कदम की दूरी पर डिलीवरी हो गई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सोनम पत्नी सुभाष शाक्य, निवासी देवासी सकराया, थाना फूफ, अपनी सास सुनीता शाक्य के साथ भिंड के गुलाब नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी। नंबर लगाने के बाद अचानक सोनम की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।

हालत बिगड़ती देख उसकी सास उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन अस्पताल के गेट से करीब 20 कदम पहले ही सोनम ने बच्ची को जन्म दे दिया।
कृषि के लिए लिए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का व्यवसायिक उपयोग! रेत, ईंट, गिट्टी और सरिया ढोने में धड़ल्ले से इस्तेमाल
🐄 लम्पी रोग से बचाव हेतु नि:शुल्क सेवा

लम्पी रोग से पीड़ित एवं प्रभावित गायों की सेवा के लिए दवा मेरे कार्यालय में उपलब्ध हो गई है।

जो भी गौसेवा करना चाहते हैं, वे मुझसे नि:शुल्क दवा प्राप्त कर सकते हैं।

💧 दवा देने की सरल विधि:
यह दवा ड्रॉपर के माध्यम से दी जा रही है। जहाँ भी आपको गाय दिखाई दे, उसे 10 बूंद दवा किसी भी उपयुक्त माध्यम से उसकी जीभ तक पहुँचाने का प्रयास करें।

📌 महत्वपूर्ण सूचना:
उपलब्ध दवाएँ होम्योपैथी के डॉक्टर की सलाह के अनुसार हैं तथा इनका प्रयोग किया गया है।

संजय गुप्ता
निर्माण आईएएस, ग्वालियर
📞 7580856503

🙏 आइए, गौसेवा के इस कार्य में अपना योगदान दें।
Video 13
“गोरमी में कचरे का पहाड़! थाने के पास सड़क किनारे गंदगी का अंबार, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल”
बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत के आरोप! सवालों पर घिरे अभिजीत दीपके, मीडिया के सवालों से बचते नजर आए
जय बालदाऊजी महाराज🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
प्रेरणास्रोत गुरुदेव श्री संजय जी के मार्गदर्शन में, गौमाता की सेवा एवं उनके स्वास्थ्य की रक्षा के संकल्प के साथ लंपी वायरस से बचाव हेतु औषधि खिलाने का सेवा कार्य किया गया।
गौसेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और मानवता की सच्ची साधना है। गुरुदेव के मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर गौमाता की पीड़ा को कम करने का यह छोटा-सा प्रयास मन को आत्मिक संतोष प्रदान करता है।
“जहाँ गौमाता की सेवा होती है, वहाँ करुणा, संस्कार और ईश्वर की कृपा स्वयं निवास करती है।”
🙏 गुरुदेव श्री संजय जी के चरणों में सादर नमन।
🐄 गौमाता की सेवा ही प्रभु की सच्ची सेवा है।
🌺 जय श्री राधे। जय बलदाऊजी महाराज।
Video 17
गोरमी में कचरे का पहाड़, बदबू से राहगीर परेशान

थाना रोड और गल्ला मंडी रोड पर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

गोरमी। नगर परिषद गोरमी की सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। थाना रोड, गल्ला मंडी रोड और थाने के पास सड़क किनारे नगर का कचरा एकत्रित किया जा रहा है। यहां कचरे का इतना बड़ा ढेर लग गया है कि यह जगह अब लोगों को कचरा डंपिंग ग्राउंड जैसी नजर आने लगी है।
“बालाघाट के बैगा अंचल में मौतों के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 100 गांवों के विकास को 225 करोड़ का पैकेज”
भिंड/गोरमी:क्वारी नदी के बीहड़ में विराजे ‘नौकरी वाले हनुमान जी’, अर्जी लगाने दूर-दूर से पहुंचते हैं युवा
गोरमी नगर परिषद चुनाव में युवा की दावेदारी, विकास के विजन के साथ मैदान में उतरने की तैयारी
Bhind कढ़ाई से क्वारी नदी पार कर रहे छात्र बाढ़ में फंसे, फिर,,,,<nis:link nis:type=tag nis:id=भिण्ड nis:value=भिण्ड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चंबल nis:value=चंबल nis:enabled=true nis:link/>
जिला अस्पताल भिंड पहुंचकर रौन नगर में स्कूल बस दुर्घटना में घायल हुए बच्चों से पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
ग्वालियर :रोल बेक के लिए सामाजिक संगठनों का विरोध, पुलिस हाई अलर्ट मोड़ पर, फूलबाग मैदान में शांति पूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने दी मंजूरी...