ब्रह्मपुर: दक्षिणी नैनीजोर पंचायत में आवास योजना की सूची वितरण शिविर में दिखी खुशी और निराशा की झलक, बुलायी गई बैठक
दक्षिणी नैनीजोर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों की सूची वितरण को लेकर गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे आयोजित इस शिविर में बीडीओ सोनू कुमार ने लाभार्थियों के बीच सूची का वितरण किया।