मधेपुरा में छात्र संगठन NSUI का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मिला और सर्टिफिकेट शुल्क में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने कहा कि अब तक विश्वविद्यालय में माइग्रेशन सर्टिफिकेट शुल्क 250 रुपये एवं मूल प्रमाण पत्र शुल्क 200 रुपये था।