टीकमगढ़: बम्होरी खास गांव में शराबी 2 महीने से गाली-गलौज कर रहा है, ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास गांव में एक शख्स शराब के नशे में लोगों के साथ गाली गलौज और विवाद कर रहा है। उक्त मामले में ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय में शिकायत की है।बम्होरी खास गांव निवासी ब्राह्मण समाज के लोगों ने बताया कि करीब 2 माह से शिब्बा रैकवार शराब पीकर घर घर गाली गलौज और विवाद कर रहा है।