गुना नगर: रेलवे स्टेशन रोड से कोतवाली थाना पुलिस ने 3.80 किलोग्राम गांजा बेचने आए दोनों पैरों से अपाहिज व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने 3.80 किलोग्राम गांजा बेचने आए एक अपाहिज तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 11 अप्रैल को रेलवे स्टेशन रोड से अवैध गांजा के साथ शिवराज मीना निवासी कुंभराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।