गुना नगर: विकास नगर में रुपए के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति ने मारपीट करने के लगाए आरोप, मामला हुआ दर्ज
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के विकास नगर में फरियादी प्रदीप तिवारी ने अपने साले पर रुपए के लेनदेन को लेकर मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में प्रदीप तिवारी ने पुलिस को बताया, रुपए के लेनदेन को लेकर साला साथियों को लेकर विकास नगर किराए के मकान में आया। और मारपीट कर दी। फरियादी अशोकनगर जिले के कचनार थाना के तुमेन गांव का निवासी है। पुलिस जांच में जुटी है।