गुना नगर: छुट्टी के दिन भी बड़ी संख्या में किसान फसलों को लेकर पहुंचे नानाखेड़ी मंडी शुक्रवार को होगी नीलामी
गुना जिले की मंडियो में किसानो की संख्या बढ़ती जा रही है। रुपए की जरूरत के लिए किसान बड़ी संख्या में फसल बेचने मंडी पहुंच रहे है। 11 अप्रैल को ईद की छुट्टी होने के बाद भी बड़ी संख्या में किसान नानाखेड़ी मंडी पहुंचे। 12 अप्रैल शुक्रवार को नीलामी होगी। किसानो ने कहा, भीड़ के कारण पहले आना पड़ता है। तब नंबर लगता है। 2 से 3 दिन में फसलों की नीलामी हो पाती है।